Introduction- Baba Food Processing limited IPO in Hindi
इस लेख में हम बाबा फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड आईपीओ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से 43,42,00000 शेयरों का ताजा इश्यू है।
यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज 3 नवंबर 2023 को खुलेगा, और सब्सक्रिप्शन की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2023 है। जो कोई भी आईपीओ बाबा फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड में रुचि रखता है वह तालिका में दी गई तारीखों के बीच आवेदन कर सकता है।
उम्मीद है कि आईपीओ 16 नवंबर 2023 को छोटे और मध्यम उद्यम एसएमई और एनएसई एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जाएगा। बाबा फूड प्रोसेसिंग आईपीओ का प्रत्येक लॉट साइज 1600 शेयरों का है और आईपीओ का कुल आकार 4342125 शेयर है।
आईपीओ के लिए निचला मूल्य बैंड 72 है और ऊपरी मूल्य बैंड 76 है। अगर हम आईपीओ के आकार का पता लगाने की कोशिश करें तो हम ऊपरी मूल्य बैंड 76 को शेयरों की संख्या से गुणा कर सकते हैं और हमें 33.00 करोड़ मिलेंगे।
यह आईपीओ का वास्तविक आकार है. आवंटन की तिथि शुक्रवार 10 नवंबर 2023 तय की गई है। यदि आप भाग्यशाली नहीं हैं और आईपीओ आवंटित नहीं कर पाते हैं तो रिफंड 13 नवंबर 2023 सोमवार से शुरू किया जाएगा।
और यदि आप भाग्यशाली रहे, तो बुधवार 15 नवंबर 2023 को शेयर आपके डीमैट खाते में जमा हो जाएंगे। यदि आप एक खुदरा निवेशक हैं तो आप 1600 शेयरों के न्यूनतम लॉट साइज में आईपीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसकी कीमत 1,21,600 रुपये होती है। आप अधिकतम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि एचएनआई निवेशक 3200 शेयरों के दो लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी कीमत 2,43,200 रुपये है।
SAR Televenture Limited Ipo In Hindi | कंपनी का मुनाफा आपको कर देगा हैरान, जल्द करेंगे अप्लाई
Baba Food Processing limited IPO lot size
IPO Opening Date | 03 November 2023 |
IPO Closing Date | 7 November 2023 |
IPO Listing Date | 16 November 2023 |
Prize Band | Rupees 72 to 76 per share |
Lot Size | 1600 shares |
Total Issue Size | 43,42,105 Shares (Aggregating Up To ₹ 33.00 Crore) |
Issue Type | Book Built Issue IPO |
Listing | SME And National Stock Exchange(NSE) |
Share Holding Pre Issue | 12,000,003 |
Share Holding Post Issue | 16,342,108 |
Baba Food Processing Limited Ipo | Baba Food Ipo Details Apply Or Not
Baba Food Processing limited company details
कंपनी भगवान बिरसा मुंडा की धरती से संचालित हो रही है. कंपनी का दावा है कि उसके पास दुनिया की सुपीरियर खाद्य प्रसंस्करण तकनीक के साथ-साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है।
कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद का उत्पादन करने के लिए उद्योग निर्यात पेशेवरों के साथ उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं का उपयोग करती है। योगेश कुमार साहू विशेष रूप से पूर्वी भारत में एक प्रसिद्ध कृषि खाद्य उद्यमी हैं।
उन्हें बाबा फूड प्रोसेसिंग कंपनी शुरू करने का श्रेय है। इसे 22 अप्रैल 2015 को शामिल किया गया था। कंपनी की विनिर्माण इकाई नगरी, रांची में है और इसकी विस्तार योजना पटना बिहार में है।
कंपनी का दावा है कि वर्तमान में उसके पास 120 से अधिक कर्मचारी हैं और उसका टर्नओवर 1900 मिलियन से अधिक है। बाबा फूड प्रोसेसिंग कंपनी के 02 एसोसिएट्स, पंच कन्या फूड प्राइवेट लिमिटेड और वाईकेएस व्हेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड हैं।
Baba Food Processing Limited Ipo | Baba Food Ipo Details Apply Or Not

Baba Food Processing limited IPO date
Opening Date | 03 November 2023 |
Closing Date | 07 November 2023 |
Allotment Date | 10 November 2023 |
Listing Date | 16 November November 2023 |
Initiation Of Refund | 13 November 2023 |
Credit Of Shares To Your Demat Account | 15 November 2023 |
Cut-Off Time For Upi Mandate Confirmation | 07 November 2023 till 5 pm |
Baba Food Processing IPO Gmp
किसी भी कंपनी के आईपीओ को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है| परंतु आईपीओ की चाल समझने के लिए जीएमपी का सहारा लेना बहुत आवश्यक हो जाता है| क्योंकि आमतौर पर बाजार की दिशा को यह ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है|
यदि बात करें बाबा फूड प्रोसेसिंग आईपीओ के बारे में तो इसका अभी तक के आंकड़ों के अनुसार GMP का डाटा नीचे दिया हुआ है|
बाबा फूड कंपनी के GMP सकारात्मक रुझान दिख रहे हैं।
जहां 30 अक्टूबर 2023 को कंपनी का जीएमपी 24 रुपए का था वह 2 नवंबर 2023 को बढ़ाकर ₹30 हो गया है।
Date | Latest GMP |
02 November 2023 | 30 |
01 November 2023 | 30 |
31st October 2023 | 24 |
30 October 2023 | 24 |
Benchmark Computer Solutions Limited IPO Details In Hindi | Benchmark IPO In Hindi
Baba Food IPO Subscription Status
अभी बाबा फूड के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू नहीं हुआ है| इसीलिए सब्सक्रिप्शन से संबंधित आंकड़े उपलब्ध नहीं है| आप नीचे दिए हुए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर लें| आपको के साथ नोटिफिकेशन मिल जाएगा|
Baba Food Processing Financial Information
बाबा फूड प्रोसेसिंग के फाइनेंशियल इनफॉरमेशन का एनालिसिस मैंने किया| कुछ काफी महत्वपूर्ण पहलू सामने आए हैं|
- मार्च 2021 से मार्च 2022 के बीच रेवेन्यू के आंकड़े में लगभग 10 परसेंट की गिरावट देखी गई है|
- कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन आमतौर पर 14% से 16% के बीच रहता है
- रेवेन्यू के कुछ आंकड़े चौंकाने वाले हैं जैसे मार्च 2021 से मार्च 2020 के बीच 10 परसेंट का रेवेन्यू में गिरावट दर्ज किया गया, वहीं मार्च 2023 की बात करें तो इसमें 95.40% की बढ़ोतरी देखी गई| कंपनी का रेवेन्यू लगभग डबल हो गया है|
- विगत 3 सालों में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4% से 6% के बीच रहा है|
- eBITDA मार्जिन की बात करें तो यह 5% से 6% के बीच पिछले 3 सालों से हैं|
- कंपनी अपने ग्रॉस प्रॉफिट का लगभग 20% हिस्सा ब्याज के रूप में देती है|
- सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन काफी कम है| यह लगभग 2% के आसपास हैं| इसका अर्थ यह हुआ की कंपनी अपने पूरे सेल्स का मात्र दो प्रतिशत ही प्रॉफिट के रूप में निकाल पाती है|
Balance sheet analysis
- कंपनी का शेयर कैपिटल स्थिर हालत में है जो अच्छे संकेत हैं|
- कंपनी का रिजर्व मार्च 2021 की तुलना में मार्च 2023 में करीब 80% बढ़ गया है|
- कंपनी के ऊपर कर्ज आंकड़ा भी बढ़ता हुआ दिख रहा है, लगभग मार्च 2021 की तुलना में मार्च 2023 में 14% कर्ज में बढ़ोतरी हुई है|
- कंपनी का संपत्ति कल 68 करोड़ का है जिसमें से 33 करोड़ कंपनी के ऊपर कर्ज है| करीब कंपनी के कुल संपत्ति का 50% हिस्सा कर्ज है|
Mar 2021 | Mar 2022 | Mar 2023 | |
Share Capital | 5 | 5 | 5 |
Reserves | 12 | 15 | 20 |
Borrowings | 23 | 28 | 33 |
Other Liabilities | 6 | 7 | 10 |
Total Liabilities | 46 | 55 | 68 |
Fixed Assets | 21 | 20 | 21 |
CWIP | 0 | 0 | 1 |
Investments | 8 | 4 | 3 |
Other Assets | 17 | 30 | 43 |
Total Assets | 46 | 55 | 68 |
ipo objectives

- कंपनी का विचार पांच कन्या प्राइवेट लिमिटेड में निवेश का है, जिससे बिहार का पटना शहर में कंपनी अपना प्लांट एस्टेब्लिश कर पाए|
- कुछ कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु
- कंपनी के ऊपर कुछ unsecured लोन है, उनका रीपेमेंट करना है
- कुछ मशीनरी खरीदना है
Mamaearth IPO In Hindi | Honasa Consumer Ipo Details In Hindi
Conclusion
Baba food processing limited iPO (apply or not)
कंपनी की वित्तीय हालत देखकर ऐसा लगता है कि कंपनी काफी कॉम्पिटेटिव मार्केट में है|
क्योंकि आमतौर पर जब कंपनियां मजबूत कंपटीशन को फेस करती हैं, तो प्रॉफिट निकलना मुश्किल होता है| ऐसे प्रॉफिट मार्जिन घट जाता है|
यही कारण हो सकता है कि बाबा फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन काफी कम है| यह मेरा एनालिसिस है, आपका यदि कोई भिन्न राय हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं| क्योंकि बाजार में कोई सही नहीं है और कोई गलत नहीं है|
कंपनी ब्रिटानिया डाबर और हिंदुस्तान युनिलीवर जैसे बड़ी कंपनियां के साथ प्रतिस्पर्धा में है| बाजार के इन बड़े फ्लेयरों ने पहले से ही काफी अधिक मार्केट को कैप्चर किया हुआ है|
ऐसे में कंपनी को अपना एक मजबूत आधार बनाने में समय लग सकता है|
ऐसे में मैं इस आईपीओ को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति में हूं| क्योंकि नकारात्मक बिंदु ज्यादा है|
Cello World Limited IPO In Hindi
Disclaimer
शेयर बाज़ार जोखिमों के अधीन है। आप स्टॉक , म्युचुअल फंड तथा आईपीओ में निवेश करने से पूर्व अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा या सामग्री सामान्य सूचना उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है। किसी भी आंकड़े की सत्यता का गारंटी हमारा नहीं है। आप इन आंकड़ों के आधार पर अपने निवेश संबंधी निर्णय न लें। हमारे किसी भी लेख का उद्देश्य आपको शेयर बाजार में निवेश करने के लिए उत्सुक करना नहीं है, और ना ही यह हमारी निवेश संबंधी सलाह है। आपके शेयर बाजार में निवेश करने से कोई लाभ या हानि होती है तो उसके लिए mayashares.com जिमेदार नहीं है।
FAQ-
इस आईपीओ के लिए आप 3 नवंबर के बाद अप्लाई कर सकते हैं| आईपीओ में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर है
इसमें आम निवेशक बिल्कुल अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आम निवेशकों के लिए अधिकतम एक लौट की सीमा निर्धारित की गई है|
कंपनी ने एक लौट में 1600 शेयर्स निर्धारित किए हैं|
यदि आपने पहले से डिमैट अकाउंट खोल रखा है तो आप अपने पसंदीदा ब्रोकर के साथ इस आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं|
बाबा फूड प्रोसेसिंग कंपनी फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में है|