Gravestone Doji Candlestick In Hindi | Gravestone Doji Candlestick In Hindi (Step by Step) | Gravestone Doji Candlestic Pattern In Hindi | Gravestone Doji In Hindi |
Introduction (परिचय)
Gravestone Doji, एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है।
इसका निर्माण बाजार में तब होता है, जब किसी सिक्योरिटी का ओपन, लो, तथा क्लोज काफी नजदीक हो, लगभग समान प्राइस पर।
Gravestone Doji छोटी कैंडलेस्टिक पैटर्न का हीं एक भाग है।
Gravestone Doji Psychology
Gravestone Doji, के निर्माण के पीछे बाजार के पार्टिसिपेंट का काफी योगदान होता है। बाजार के बारे में उनकी मानसिकता कैसी है यह Gravestone Doji दिखाने की कोशिश करता है।
जब किसी सिक्योरिटी के आरंभिक सेशन में प्राइस एक ऊंचाई को छूता है, परंतु सेशन के अंत तक प्राइस अपने आरंभिक बिंदु के आसपास ही बंद हो जाता है तो Gravestone Doji का निर्माण होता है।

यह इसलिए होता है क्योंकि आरंभिक सेशन में खरीदार ने कोशिश की प्राइस को एक नए वैल्यू पर ले जाने की, परंतु उसी समय विक्रेता आते हैं और प्राइस को अपने ओपन के आसपास ही बंद कर देते हैं, अर्थात खरीदार कमजोर पड़ने लगे और विक्रेता मजबूत हैं।
ऐसे में हम कह सकते हैं कि ग्रेवस्टोन डोजी एक बेयरिश कैंडलेस्टिक पेटर्न है।
Gravestone Doji In Uptrend | Gravestone Doji Candlestick In Hindi
जब ग्रेवस्टोन डोजी का निर्माण एक तेजी वाले बाजार में होता है तब,
ग्रेवस्टोन डोजी हमें बताता है कि बाजार में तेजी का दौर खत्म होने वाला है और अब मंदी की शुरुआत हो सकती हैं।
इसकी व्याख्या कुछ इस तरह से किया जा सकता है।

ग्रेवस्टोन डोजी मैं जैसा कि आप देख सकते हैं ऊपर की तरफ छाया होती हैं।
यह बताता है कि आरंभिक सेशन में बाजार तेजी के तरफ जाने की कोशिश किया और एक नए वैल्यू को हासिल करने की कोशिश की।
परंतु परंतु उसी समय बाजार में विक्रेता आते हैं और प्राइस को नीचे की तरफ पुश करते हैं और निचले स्तर पर क्लोज करने में सफल होते हैं।
जाहिर सी बात है, इस लड़ाई में विक्रेता विजई हुए हैं। तो आगे की कमान वही संभाल सकते हैं।
इस तरह से,ग्रेवस्टोन डोजी का निर्माण जब तेजी वाले बाजार में होता है तो यह मंदी की ओर इशारा करता है।
Gravestone Doji In Downtrend
आमतौर पर ग्रेवस्टोन डोजी का निर्माण एक तेजी के बाजार में ही होता है, इसी कारण इसे बेयरिश रिवर्सल कैंडल बोला जाता है।
परंतु कभी-कभी इसका निर्माण एक लंबे मंदी के बाद बॉटम पर होता है।
इस स्थिति में इसका व्यवहार उल्टा होता है। यहां यह तेजी की ओर इशारा करता है।

यदि ग्रेवस्टोन दोजी आपको एक मंदी के बाद बॉटम पर दिखाई देता है तो आप अपना गियर चेंज कीजिए और रिवर्सल के लिए तैयार हो जाए।
आपके दिमाग में यह प्रश्न आ सकता है कि एक ही कैंडल बेयरिश और बुलिश कैसे?
Well,
आपको इस बात का भी उत्तर अवश्य मिल जाएगा, just continue reading…
आप ऊपर में ग्रेवस्टोन डोजी के चित्र को देख रहे होंगे। ग्रेवस्टोन डोजी के ऊपरी हिस्से में आपको छाया दिखाई दे रही होगी। यह छाया हमें बताती है की प्रारंभिक सेशन में बाजार में खरीदार आए थे। परंतु विक्रेताओं का दबाव काफी अधिक रहा जिससे प्राइस अपने ओपन के आसपास ही बंद हो गया।
इसका अर्थ है की, खरीदार बाजार में खरीदने की सोच रहा है या कोशिश कर रहा है कि बाजार को एक नई दिशा दी जाए। शायद इसी कारण प्राइस अपने ओपन के आसपास ही बंद हुआ है, अन्यथा प्राइस एक अन्य निचले स्तर पर बंद होता।
इससे पूर्व कि आप यह कैंडल देखकर बाजार में कूद पड़े मैं आपको इसे सही ढंग से बाजार में उपयोग करने के बारे में बताऊंगा।
How to trade Gravestone Doji candlestick Pattern
यदि आप बाजार में तेजी का आनंद उठा रहे हैं और अचानक आपको ग्रेवस्टोन डोजी
बाजार में बनता हुआ दिखाई देता है तो आप सचेत हो जाएं। आमतौर पर ट्रेडर अपने लॉन्ग पोजीशन से प्रॉफिट बुक कर लेते हैं अथवा शार्ट पोजीशन बनाने की कोशिश करते हैं।
ऐसा ही आमतौर पर कहा जाता है। परंतु सिर्फ ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक चार्ट पर फॉर्म हो जाने से आप ट्रेडिंग का डिसीजन नहीं ले सकते हैं।
आप इसका उपयोग अपने setup के साथ एक सहयोगी के रूप में कर सकते हैं।
आप पिछले दिन के ट्रेडिंग सेशन पर ध्यान दे सकते हैं।
ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल के बाद वाले कैंडल पर ध्यान दें। यदि वह कैंडल ग्रेवस्टोन दोजी की साइकोलॉजी को प्रदर्शित करता है तो आप आगे तेजी मंदी का खेल खेल सकते हैं।

परंतु बहुत सारे केसेज में यह भी फेल हो जाता है।
क्योंकि जो दूसरी कैंडल बनती है वह काफी बड़ी बनती है।
ऐसे में प्राइस में काफी अधिक गिरावट हो गई रहती है।
ऐसे में जब भी अब बाजार में मंदी खेलने के लिए कूद पड़ते हैं, प्राइस वहीं से retrace हो जाता है और आपके स्टॉप लॉस के पास जाकर भांगड़ा करने लगता है।
जब भी ऐसी स्थिति बाजार में हो की ग्रेवस्टोन डोजी के बाद का कैंडल बड़ा हो , आप रिट्रेसमेंट का इंतजार कर सकते हैं। प्राइस के रिट्रेसमेंट के पश्चात आप उसमें शार्ट पोजीशन बना सकते हैं।
The difference between dragonfly doji and gravestone doji
ड्रैगनफ्लाई दोजी

ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडलेस्टिक एक बुलिस रिवर्सल कैंडल है|
जोकि एक मंदी के बाद आने वाला कैंडल है|
यह कैंडल हमेशा Bottom के आसपास देखने को मिलता है यानि सपोर्ट एरिया में देखने को मिलता है |
dragonfly doji कैंडलेस्टिक चार्ट में सभी टाइमफ्रेम पर काम करता है|
ड्रैगनफ्लाई डोजी में लोवर शैडो बड़ा होता है, और अपर shadow छोटा होता है।
Grave Stone Doji एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है। यह आमतौर पर तेजी के बाद आने वाला कैंडल है।
यह हमेशा लगभग टॉप पर बनता है। अर्थात किसका निर्माण रजिस्टेंस एरिया में होता है।
Gravestone Doji में लोवर शैडो छोटा होता है, और अपर shadow बड़ा होता है।
निस्कर्ष – Gravestone Doji , एक काफी विश्वसनीय कैंडलेस्टिक पेटर्न है, जिसका उपयोग बहुत सारे ट्रेडर करते हैं। शेयर बाजार में जो चीज है जिसको जचती है उसका उपयोग वह करता है। आप जब भी Grave Stone Doji कैंडलेस्टिक का प्रयोग करें ,काफी सावधानी से करें।
आप अपने रिस्क और रिवॉर्ड को कभी न भूलें। बेहतर मनी मैनेजमेंट पर ध्यान दें तथा अपने सेटअप के साथ है इसका प्रयोग करें, यह आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है।LoveTo Read- Dragonfly doji candlestick pattern in Hindi
Join us on YouTube – Click Here
Join us on Facebook – Click Here
FAQ – Gravestone Doji Candlestick In Hindi
Grave Stone Doji क्या है?
Grave Stone Doji, एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है। इसका निर्माण बाजार में तब होता है, जब किसी सिक्योरिटी का ओपन, लो, तथा क्लोज काफी नजदीक हो, लगभग समान प्राइस पर।
Dragonfly doji and graveston doji में क्या अंतर है?
ड्रैगनफ्लाई दोजी ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडलेस्टिक एक बुलिस रिवर्सल कैंडल है| जोकि एक मंदी के बाद आने वाला कैंडल है| यह कैंडल हमेशा Bottom के आसपास देखने को मिलता है यानि सपोर्ट एरिया में देखने को मिलता है | Grave Stone Doji एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है। यह आमतौर पर तेजी के बाद आने वाला कैंडल है। यह हमेशा लगभग टॉप पर बनता है। अर्थात किसका निर्माण रजिस्टेंस एरिया में होता है। Grave Stone Doji में लोवर शैडो छोटा होता है, और अपर shadow बड़ा होता है।
Grave Stone Doji कैसा दिखता है?
Grave Stone Doji ड्रैगनफ्लाई doji की तरह दिखता है परंतु यह कई मामलों में उससे भिन्न है। इसमें छाया ऊपर की तरफ होती है। जबकि ड्रैगनफ्लाई doji में छाया नीचे की तरफ होती है।
How to trade Grave Stone Doji candlestick Pattern?
Grave Stone Doji को ट्रेड करना आसान है। आप अपने सेटअप के साथ थोड़ा प्रैक्टिस करके इसका प्रयोग कर सकते हैं। आमतौर पर कहा जाता है की ग्रेवस्टोन doji के बाद वाले कैंडल को कंफर्मेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
Grave Stone Doji का रंग कैसा होता है?
Grave Stone Doji , का अपना कोई विशेष रंग नहीं होता है। यह लाल अथवा हरा हो सकता है। मूल बात यह है यह किस जगह पर बनता है।