Marubozu candlestick pattern in Hindi. - maya shares
Marubozu candlestick pattern in Hindi

Marubozu candlestick pattern in Hindi.

marubozu candlestick patern in Hindi
Marubozu candlestick pattern in Hindi.

हेलो ट्रेडर्स mayashares.com में आप लोगों का बहुत-बहुत स्वागत है।

आज हम लोग इस आर्टिकल में Marubozu कैंडलेस्टिक के बारे में अध्ययन करेंगे।

आप लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के समय बहुत सारे प्रॉब्लम को अनुभव किया होगा ।

जैसे कि कैंडलेस्टिक चार्ट पेटर्न पर एक बुलीश मारोबुजू कैंडल बनता है, और आप लोग कैंडल बनने के तुरंत बाद किसी स्टॉक या index का future या option को buy कर लेते है। जैसे ही आप buy करते market फिर नीचे आ जाता है और आप लोगों का बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है।

इस नुकसान से बचने के लिए मेरे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।

स्टॉक मार्केट में बहुत सारे ऐसे ट्रेडर हैं जो सिर्फ कुछ खास कैंडल या पैटर्न का बनने का इंतजार करते रहते हैं।

जैसे ही किसी खास कैंडल या पैटर्न टेक्निकल चार्ट पर बनते है, उनका ट्रेड execute हो जाता है और वह एक अच्छा पैसा कमाते हैं।

Marubozu candle उन्ही खास कैंडल में से एक है जिसका उपयोग करके लोग स्टॉक मार्केट से बहुत ही अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

What is Marubozu candle| मरूबोजू कैंडलेस्टिक क्या है?

Marubozu एक सिंगल कैंडलेस्टिक पैटर्न है जिसका जापानी शब्द मरूबोजू से ब्युत्पत्र और शाब्दिक रूप से जिसका अनुवाद गंजा हैं।

मरूबोजू कैंडल दो प्रकार के होते हैं एक बूलिश मरूबोजू कैंडल और एक बेयरिश मरूबोजू कैंडल।

यह दोनों प्रकार का कैडल कैंडलेस्टिक चार्ट पेटर्न में अलग-अलग स्थिति में बनता है।

इन दोनों प्रकार के कैंडल में कोई शैडो नहीं होता है। अगर होता भी है तो बहुत ही छोटा यानी ना के बराबर।

जैसे कि नीचे दिए गए इमेज में आप लोग देख सकते हैं कि इस इमेज मेंबूलिश मरूबोजू के कोई विक्स या शैडो नहीं है|

MARUBOZU CANDLES
Marubozu candlestick pattern in Hindi.

What is Bullish Marubozu ?? |बूलिश मरूबोजू कैंडल क्या है।

बूलिश मरूबोजू कैंडल का रंग हरा या सफेद होता है। इस कैडल में किसी भी प्रकार का शैडो नहीं होता है।

इस कैंडल का ओपनिंग price इसके lowest price के बराबर होता है। उस कैंडल का क्लोजिंग price कैंडल का हाईएस्ट प्राइज के बराबर होता है।

नीचेदिए गए इमेज में आप देख सकते हैं। यह nifty50 का 30 मिनट टाइम फ्रेम पर चार्ट लगाया गया है, और आप लोग देख सकते हैं nifty50 का 30 मिनट का फर्स्ट मरूबोजू कैंडल 12- December 2022 को बना है।

मार्केट में जब इस तरह का एक बड़ा कैंडल बन जाता है तो ट्रेडिंग करने में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए|

क्योंकि इस तरह कैंडल जब बनता है तो उसमें रिट्रेसमेंट होना ट्रेडिंग के नियम में से एक है|

अब आपका सवाल होगा कि कितना पर्सेंट किसी कैंडल में से रिट्रेसमेंट होना चाहिए ?

नीचे दिए गए हैं इमेज में आप देख सकते हैं कि nifty50 का फर्स्ट कैंडल 30 मिनट का कैंडल में प्राइस 18354 से ओपन होता है और 18467 पर क्लोजिंग होता है।

लगभग 100 पॉइंट का मोमेंट होता है 30 मिनट में इसमें आप लोग ध्यान से देखेंगे कि नेक्स्ट कैंडल एक बेयरिश कैंडल बना है जो कि हमे buy सिंगनल नहीं देता है|

हम लोग को तब तक ट्रेडिंग नहीं करना है जब तक उस कैंडल का 50% तक का रिट्रेसमेंट नहीं हो जाता है।तब तक buy नहीं करना है|

इसमें आप लोग देख सकते हैं कि 50% रिट्रेसमेंट के बाद मार्केट में किस तरह से एक अब ट्रेंड आया है अब ट्रेंड आया है जिसमें nifty 50 18467 से 18600 लगभग 150 पॉइंट का टारगेट अचीव किया है|

बूलिश मरूबोजू कैंडल मैं stop-los कहां लगाएं ?

निचे दिए गए इमेज मेंआप लोग देख सकते हैं कि बूलिश मरूबोजू कैंडल के ओपनिंग प्राइस 18354 है और क्लोजिंग प्राइस 18467 है।

इसे लगभग हंड्रेड पॉइंट का मोमेंट होने के तुरंत बाद ट्रेड नहीं करना है ।

उस बूलिश मरूबोजू कैंडल का लगभग 50% रिट्रेसमेंट होने के बाद कोई बूलिश कैंडल बनता है, तो आपको ट्रेड लेना है और बूलिश मरूबोजू कैंडल के नीचे स्टॉप लॉस लगा देना है|

Marubozu candlestick pattern in Hindi.
Marubozu candlestick pattern in Hindi.
बूलिश मरूबोजू कैंडल को कैंडलेस्टिक चार्ट में कैसे पहचाने?

1.बूलिश मरूबोजू कैंडल में शैडो नहीं होता है कहने का मतलब है कि कैंडल में वीक नहीं होता है।

2.बूलिश मरूबोजू कैंडल का रंग हरा या सफेद होता है।

3.बूलिश मरूबोजू कैंडल हमेशा डाउनट्रेंड के बाद बनने वाली एक सिंगल बुलिश कैंडल है।

4.बूलिश मरूबोजू कैंडल ट्रेंड रिवर्सल कैंडल है।

5.बूलिश मरूबोजू कैंडल यदि एक अपट्रेंड मैं दिखाई देता है तो यह दृढ़ता से किसी ट्रेंड की कंटीन्यूअस को दर्शाता है।

What is Bearish Marubozu candlestick pattern in Hindi. ? बेयरिश मरूबोजू कैंडल क्या है ?

बेयरिश मरूबोजू कैंडल एक सिंगल कैंडलेस्टिक पेटर्न है इस कैंडल का रंग लाल या काला होता है। इस कैंडल में शैडो नहीं होता है यानी कि विक नहीं होता है।

जिस कैंडल का ओपनिंग प्राइस हाईएस्ट प्राइस के बराबर होता है और लोवेस्ट प्राइस क्लोजिंग प्राइस के बराबर होता है उसे हम लोग बेयरिश मरूबोजू कैंडल कहते हैं।

20230127 075917 0001
What is Bearish Marubozu candlestick pattern in Hindi. ?

ऊपर दिए गए फोटो में आप लोग देख सकते हैं कि मार्केट का कंट्रोल सेलर के हाथ में है।

क्योंकि एक छोटी सी रेड कैंडल के बाद एक स्ट्रांग बेयरिश मरूबोजू कैंडल बना है।

उसके बाद दो छोटे-छोटे कैंडल बने हैं जिसमें एक रेड कलर का कैडल है और दूसरा दूसरा ग्रीन कलर का है ।

यहां पर आप लोगों को वेट करना है और जैसे ही थर्ड कैंडल ब्रेकडाउन करना स्टार्ट करता है तो उसमें आप लोगों को ट्रेड को लेना है। और जो छोटे-छोटे दो कैंडल बने हैं उसके उपर स्टॉप लॉस लगा देना है।

बेयरिश मरूबोजू कैंडल को कैंडलेस्टिक चार्ट में कैसे पहचाने?

बेयरिश मरूबोजू कैंडल को कैंडलेस्टिक चार्ट में बहुत ही आसानी से पहचाना जा सकता है।

इस कैंडल कहां ओपनिंग प्राइस इसका उच्चतम प्राइस होता है तथा इसका क्लोजिंग प्राइस इसका न्यूनतम प्राइस होता है।

अर्थात यह अपने उच्चतम प्राइस पर ओपन होता है और न्यूनतम प्राइस पर क्लोज होता है इसमें कोई भी शैडो अथवा वीक नहीं होता है।

निष्कर्ष – ऊपर के लेखों में हमने बात किया Marubozu candlestick pattern के बारे में|

शेयर मार्केट में कोई भी कैंडलेस्टिक पेटर्न अपने आप में परिपूर्ण नहीं है| शेयर बाजार में जब भी आप शेयर को खरीदें, टेक्निकल एनालिसिस के अन्य आधारों का भी प्रयोग अवश्य करें|

शेयर बाजार में साइकोलॉजी का महत्व अन्य पैरामीटर से कहीं अधिक है| ऐसे में जब भी आप किसी कैंडलेस्टिक पेटर्न का एनालिसिस करें, उस कैंडलेस्टिक पेटर्न के पीछे छुपे हुए साइकोलॉजी को समझने का प्रयास करें|

Marubozu candlestick pattern एक बहुत ही शानदार कैंडलेस्टिक पेटर्न है| यह मार्केट की दिशा और दशा को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है|  परंतु इसका प्रयोग बेहतर ढंग से करने के लिए| अधिक से अधिक प्रैक्टिस करने की आवश्यकता है|

Love To Read-Hammer candlestick pattern in Hindi

join with us

 TELEGRAM FACEBOOK INSTAGRAM

मरूबोजू कैंडलेस्टिक क्या है?

Marubozu एक सिंगल कैंडलेस्टिक पैटर्न है जिसका जापानी शब्द मरूबोजू से ब्युत्पत्र और शाब्दिक रूप से जिसका अनुवाद गंजा हैं।

बूलिश मरूबोजू कैंडल क्या है?

बूलिश मरूबोजू कैंडल का रंग हरा या सफेद होता है। इस कैडल में किसी भी प्रकार का शैडो नहीं होता है।

इस कैंडल का ओपनिंग price इसके lowest price के बराबर होता है। उस कैंडल का क्लोजिंग price कैंडल का हाईएस्ट प्राइज के बराबर होता है।

What is Bearish Marubozu candlestick pattern in Hindi

बेयरिश मरूबोजू कैंडल एक सिंगल कैंडलेस्टिक पेटर्न है इस कैंडल का रंग लाल या काला होता है। इस कैंडल में शैडो नहीं होता है यानी कि विक नहीं होता है।

बूलिश मरूबोजू कैंडल को कैंडलेस्टिक चार्ट में कैसे पहचाने?

  1. बूलिश मरूबोजू कैंडल में शैडो नहीं होता है कहने का मतलब है कि कैंडल में वीक नहीं होता है।
  2. बूलिश मरूबोजू कैंडल का रंग हरा या सफेद होता है।

बेयरिश मरूबोजू कैंडल को कैंडलेस्टिक चार्ट में कैसे पहचाने?

इस कैंडल कहां ओपनिंग प्राइस इसका उच्चतम प्राइस होता है तथा इसका क्लोजिंग प्राइस इसका न्यूनतम प्राइस होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top